Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:जीआईसी बापरू में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन। छात्रों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

जीआईसी बापरू में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन।

छात्रों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बापरू में आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में आज वरिष्ठ वर्ग की कुल छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।समापन समारोह में मुख्य अतिथि नारायण सिंह फर्त्याल ग्राम प्रधान, बंतोली तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं स्थल संयोजक प्रधानाचार्य संजीव पंत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन खण्ड संयोजक पंचदेव पाण्डेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं में श्लोकोच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज मऊ की ममता ने प्रथम तथा राजकीय इंटर कॉलेज बापरू की रंजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद–विवाद प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, इन्द्रपुरी की प्रिया रावत एवं प्रियांशु जोशी प्रथम स्थान पर रहे। संस्कृत समूह गान में भी इन्द्रपुरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। सभी छह प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल में दीपा पांडे, चित्रा खर्कवाल, पुष्कर नाथ एवं नवीन जोशी शामिल रहे। अभिलेखीकरण कार्य जगदीश अधिकारी एवं नवीन सिंह विष्ट द्वारा सम्पन्न किया गया, जलपान व्यवस्था में पारस जुकरिया, प्रकाश जोशी तथा आर्येंद्र गंगवार का सराहनीय सहयोग रहा।विजयी प्रतिभागियों को अकादमी द्वारा निर्धारित पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु खण्ड संयोजक श्री पंचदेव पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें