Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट: जिन्डी तक पहुंची सड़क ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

जिन्डी तक पहुंची सड़क ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद।बाराकोट ब्लॉक का जिन्डी गांव लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से सड़क सुविधा से जुड़ गया है पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सूबेदार ललित सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया भारत की आजादी के बाद विकास खण्ड बाराकोट मे काकड़ जिन्डी गांव सड़क विहीन रह गया था। 2010 से गांव मे सड़क पहुंचाने का प्रयास शुरू किया गया परन्तु हमारी उम्मीदें धरी की धरी रह गयी । पूर्व सैनिक अधिकारी ने कहा लेकिन क्षेत्र के कर्मठ एवं जुझारू विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से सड़क विहीन इस गांव में सड़क पहुंचाने का सपना साकार हुआ। इस नेक कार्य में ग्राम पठलती के ग्रामीणों ने निःसंकोच होकर सड़क के लिए अपनी जमीन दी गई जिसके लिए सभी ग्रामीण इनके आभारी हैं । लेकिन जनता को सुविधा मिल गयी है।वर्तमान में विधायक अधिकारी के द्वारा जिला योजना के माध्यम से सड़क सुधारीकरण का कार्य करवाया जा रहा है।इसके लिए गांव की समस्त जनता विधायक अधिकारी की आभारी है। कहा विधायक अधिकारी ने विषम परिस्थितियों के बाबजूद यह कार्य किया है समस्त जनता को उम्मीद है अगले वित्तीय वर्ष में इस सड़क में डामरीकरण का कार्य भी विधायक जी के करकमलों द्वारा किया जायेगा।

जरूरी खबरें