Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:गल्ला गांव क्षेत्र पंचायत से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल बोरा की मजबूत दावेदारी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 22, 2025

गल्ला गांव क्षेत्र पंचायत से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल बोरा की मजबूत दावेदारी।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत गल्ला गांव से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह बोरा ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश की है । गल्ला गांव क्षेत्र पंचायत के सशक्त कर्मठ , शिक्षित व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि कमल सिंह बोहरा इस बार क्षेत्र पंचायत गल्ला गांव से अपनी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की अपनी मजबूत दावेदारी कर रहे हैं ।इससे पूर्व उनकी धर्मपत्नी गीता बोरा यहा से क्षेत्र पंचायत सदस्य थी। जिनके द्वारा अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य अपनी क्षेत्र पंचायत में किए गए। जिस कारण क्षेत्र की जनता कमल सिंह बोरा को क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप देखना चाह रही है। कमल सिंह बोरा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।कमल बोरा की क्षेत्र में काफी अच्छी खासी पकड़ है और जनता के बीच वह एक लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं।जिस कारण जनता इन्हें इस बार भी विकास करने का मौका देने जा रही है। बोहरा को क्षेत्र में जनता का काफी समर्थन मिल रहा है। युवा नेता कमल बोरा ने अपने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से इस बार भी क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद देने की अपील की है।

जरूरी खबरें