Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:तल्ला बापरू में तूफान ने मचाई तबाही तीन भवनों की उड़ी छत कई पेड़ हुई धराशाई।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

तल्ला बापरू में तूफान ने मचाई तबाही तीन भवनों की उड़ी छत कई पेड़ हुई धराशाई।

पीड़ित परिवार ने दूसरों के घरों में ली है शरण।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत तल्ला बापरू मे आज रविवार 3 मई दोपहर को आए भीषण तूफान से भारी नुकसान हुआ है । तूफान ने शांति देवी , राधा देवी , पुष्पा देवी , लक्ष्मी देवी व कमला देवी के दो मंजिल मकान की छत उखड़ चुकी है व साथ में कई पेड़ गिर चुके हैं तथा फलों को भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित परिवार तीन भवनो में निवास करते थे। तूफान के दौरान सभी परिवार अपने भवनो में मौजूद थे। छठ उड़ने पर किसी तरह भाग कर इन लोगों ने अपनी जान बचाई और पड़ोसियों के भवन में शरण ली।

सभी परिवारों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान तल्ला बापरू व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश सिंह बोरा ने बताया तूफान ने क्षेत्र में काफी नुकसान किया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जरूरी खबरें