Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:डीएम के निर्देश पर भनार सड़क से हटा मलबा, लोनिवि और जिला पंचायत ने मार्ग किया सुचारू

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

.डीएम के निर्देश पर भनार सड़क से हटा मलबा, लोनिवि और जिला पंचायत ने मार्ग किया सुचारू

बाराकोट ब्लॉक के अंतर्गत बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क पर भारी बारिश के कारण आए मलबे को पूरी तरह से साफ कर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। मोटर मार्ग का लगभग ढाई किलोमीटर का हिस्सा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अंतर्गत आता है, जिसे सुचारू करने हेतु संयुक्त समन्वय के साथ कार्य किया गया। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि बरदाखान-बिसराड़ी मार्ग से भनार मार्ग तक का जो एक किलोमीटर का हिस्सा लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता था, उसे विभाग द्वारा पूर्व में ही खोल दिया गया था। मार्ग के शेष हिस्से, जिसका निर्माण जिला पंचायत और विधायक निधि के माध्यम से हुआ था, के संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार के विशेष निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने क्षेत्राधिकार वाली सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए पूरी तरह साफ कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीणों और पैदल राहगीरों के लिए सुरक्षित एवं सुचारू है।

जरूरी खबरें