Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:नदेड़ा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी मनोज जोशी को जनता का मिला अपार समर्थन

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किया धुआंधार चुनाव प्रचार।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नदेड़ा क्षेत्र पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है हमारे क्षेत्र के इतिहास में पहली बार कोई युवा ज़मीनी कार्यकर्ता और कर्मठ व्यक्ति मनोज जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सामने आया है। क्षेत्र वासियों ने कहा पेयजल संकट का समाधान हो गांव में बारिश से रास्ता टूटा तब कई दिनों तक रास्ता बंद रहा तब मनोज आगे आया और पूरे रास्ते को साफ बनाया , पानी के टैंक बनाया , नौला सुधारीकरण, बरसात के समय कई लोगों की दिवाले टूटी तब मनोज मदद को आगे आयाऔर उनकी हर संभव मदद की रास्ते बनवाए कई सरकारी योजनाओ का लाभ गरीब परिवारो को दिलाया ग्रामीणों ने कहा यह मनोज 5 सालों से निस्वार्थ भाव से अपनी गांव की सेवा कर रहा है बिना किसी पद के जब मनोज को पद मिल जाएगा तो गांवो के विकास केले और भी तेजी से कार्य करेंगे।निरंतर सामाजिक सहयोग से पिछले कई वर्षों से मनोज गांव में पेंशन, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, युवाओं का कोई भी काम हो, विधवा पेंशन एवं अन्य योजनाओं के लिए निस्वार्थ सेवा दे रहा है—बिना किसी पद या स्वार्थ के।कहा युवा नेतृत्व, निष्कलंक सोचमनोज न केवल जमीनी समस्याओं को जानता है, बल्कि उन्हें हल करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर संवाद स्थापित करने की क्षमता भी रखता है। वह विकास कार्यों को गति देने, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और सबकी बात सुनने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।यह चुनाव सिर्फ किसी को जिताने का नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद, जनसेवी युवा को प्रतिनिधित्व देने का अवसर है, जिसने अभी तक भी बिना पद के बहुत कुछ किया है — तो सोचिए, जब जिम्मेदारी मिलेगी तो गांव को कितनी मजबूती से आगे बढ़ाएगा। जनता का समर्थन मिलने से मनोज के हौसले काफी बुलंद है। मनोज ने क्षेत्र वासियों से अपना आशीर्वाद और उनके चुनाव चिन्ह नंबर 2 अंगूठी में 28 जुलाई को अधिक से अधिक वोट देकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद में विजयी बनाने की अपील की है। मनोज ने कहा वह हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुख में साथ है। उन्होंने जनता के सहयोग से अपनी जीत का दावा किया।

जरूरी खबरें