Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट :पम्दा में तेंदुए की दहशत घर की तीसरी मंजिल से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 22, 2025

बाराकोट पम्दा में तेंदुए की दहशत घर की तीसरी मंजिल से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ।बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा पम्दा में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन जोशी ने बताया कि रविवार को पम्दा निवासी नवीन चंद्र जोशी के पालतू कुत्ते को उनके घर की तीसरी मंजिल के बरामदे से उठा ले गया। एक हफ्ते पूर्व कंचन जोशी के पालतू कुत्ते को भी तेंदुआ रमेश जोशी के घर के बाहर से उठा ले गया। ग्रामीण तेंदुए की डर से सूरज ढलते ही घर के अंदर दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों को अपने छोटे बच्चों का डर सता रहा है साथ ही साथ उन्हें अपने पालतू मवेशियों के साथ कार्य करने में भी अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें