Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:बरुड़ी के इंदर सिंह सामंत भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल क्षेत्र में खुशी की लहर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 5, 2025

.बरुड़ी के इंदर सिंह सामंत भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल क्षेत्र में खुशी की लहर।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ बरुड़ी गांव के इंदर सिंह सामंत पदोन्नति पाकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए है। गांव के इस बेटे को भारतीय सेना में इतने बड़े पद पर आसीन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। सभी ग्रामीणों ने गांव के इस बेटे को बधाई दी ग्रामीणों ने कहा सातों आठों पर्व चल रहा है और मां गौरा देवी के आशीर्वाद से बरूड़ी के इंदर सिंह सामंत को लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर प्रमोशन मिला है। ग्रामीणों ने कहा गांव के इस होनहार बेटे ने पूरे गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट कर्नल इंदर सिंह सामंत के पिता विक्रम सिंह सामंत भी पूर्व सैनिक है और गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं । इंदर सिंह के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर ग्रामीणों ने मिठाई बाटकर खुशी जताई।

जरूरी खबरें