Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट : जगदीश जोशी : बाराकोट: उद्यान विभाग द्वारा किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं फलदार पौधे

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

बाराकोट: उद्यान विभाग द्वारा किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं फलदार पौधे चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में कृषि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग बाराकोट के द्वारा क्षेत्र के किसानों को निशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। आज उद्यान विभाग बाराकोट के प्रभारी सुनील नाथ ने बताया क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने तथा किसानों को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी के निर्देश पर पुलम ,किवि, नाशपाती, आडू, खुमानी अखरोट व सेव के पौधे निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक आधार कार्ड में पांच फलदार पोधे किसानों को दिए जा रहे हैं। उद्यान प्रभारी ने बताया विभाग अभी तक 2500 से अधिक फलदार पौधों का वितरण कर चुका है तथा वितरण कार्य जारी है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की है ।क्षेत्र के किस पुष्कर सिंह चौधरी व प्रकाश राम ने कहा कि यह सरकार के उद्यान विभाग के माध्यम से चलाई गई शानदार पहल है।

जरूरी खबरें