Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:डीएम ने तहसील बाराकोट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

डीएम ने तहसील बाराकोट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देशबाराकोट।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को तहसील बाराकोट का निरीक्षण कर तहसील कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर रूम का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के अनुरक्षण एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक अभिलेख समय पर उपलब्ध हो सकें।इस दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर और जनगणना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को तेजी, पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपादित किया जाए।जिलाधिकारी ने एग्रीस्टैक तथा डीएससी से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने तहसील परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर आने वाली जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।इस दौरान तहसीलदार भीम कुटियाल सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें