Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:बदहाल पोखरी खाल घटकू मंदिर सड़क में डामरीकरण की मांग। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

तालाब में तब्दील हुई सड़क।निवर्तमान ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र।

चंपावत जिले के बाराकोट की पोखरीखाल घटकू मंदिर सड़क बदहाल हालत में पहुंच चुकी है ।जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है । बाराकोट के निवर्तमान ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे को इस महत्वपूर्ण सड़क में डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग करते हुए पत्र दिया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान अधिकारी ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया एक किलोमीटर लंबी पोखरी खाल घटकू मंदिर सड़क मे 5 वर्ष पूर्व डामरीकरण का कार्य हुआ था। वर्तमान में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। बरसात होने से सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने जनहित व संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए डीएम चंपावत से जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है।

जरूरी खबरें