Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: बाराकोट: एक बारिश भी नहीं झेल पाई पीडब्ल्यूडी के द्वारा 2 महीने पहले बनाई गई सुरक्षा दीवार जेस्ट प्रमुख ने जताई नाराजगी गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
एक बारिश भी नहीं झेल पाई पीडब्ल्यूडी के द्वारा 2 महीने पहले बनाई गई सुरक्षा दीवार जेस्ट प्रमुख ने जताई नाराजगी गुणवत्ता पर उठाए सवाल पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा मात्र दो महीने पहले बाराकोट ब्लॉक की बरदाखान बिसरारी सड़क में 4.87 लाख रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करवाया था पीडब्ल्यूडी ने दीवार इतनी मजबूत बनाई कि दीवार एक बारिश भी नहीं झेल पाई और शुक्रवार को हुई बारिश में भरभरा कर ढह गई वही दो माह पूर्व बनी दीवार के इस प्रकार से ढहने पर बाराकोट ब्लॉक के जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने गहरी नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा बनाई गई दीवार की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिया जेस्ट प्रमुख बगोली ने कहा पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा मात्र दो महीने पहले ही बरदाखान बिसराड़ी सड़क में बिसराड़ी के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण किया था और दीवार पहली बारिश को भी नहीं झेल पाई और ढह गई बगोली ने कहा कई बार विभाग से गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा गया पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा दीवार ढहने से आसपास रहने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया है उन्होंने पीडब्लूडी लोहाघाट से जल्द से जल्द दीवार निर्माण की मांग की है साथ ही प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी बनाने की मांग की है उन्होंने कहा विभाग इस प्रकार के घटिया निर्माण करवा कर जनता के धन की बर्बादी कर रहा है उन्होंने संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है वही लोगो ने कहा कमीसन खोरी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को खत्म कर दिया है लोगो ने यह भी कहा जब तक कमीशन खोरी में लगाम नहीं लगेगी ऐसे घटिया निर्माण कार्य होते रहेंगे

जरूरी खबरें