Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:मूसलाधार बारिश से फ़र्तोला स्कूल जाने का सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त छात्र-छात्राओं के लिए हुआ खतरा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 17, 2025

मूसलाधार बारिश से स्कूल जाने का सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त छात्र-छात्राओं के लिए हुआ खतराबाराकोट में कल 16 जुलाई की रात हुई जोरदार बारिश से लोहाघाट बाराकोट मोटर मार्ग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला की ओर जाने वाला सी0सी0मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया यह मार्ग अब किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है, क्योंकि सी0सी0 मार्ग के नीचे से सारी मिट्टी गिर गई है, मार्ग पर यदि किसी समय विद्यालय के छात्र या अन्य ग्रामीणों के चलते समय यदि मार्ग गिर जाता है तो निश्चित तौर पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।जोशी ने कहा रास्ते के क्षतिग्रस्त होने की सूचना से आपदा कंट्रोल रूम बाराकोट एवं चंपावत को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए आपदा मद से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

जरूरी खबरें