Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:पंचायत चुनाव को लेकर बाराकोट मे भाजपा की राय शुमारी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

पंचायत चुनाव को लेकर बाराकोट मे भाजपा की राय शुमारी।बाराकोट (चंपावत):प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है। सोमवार को भाजपा पर्यवेक्षक दर्पण कुमार जिले के बाराकोट ब्लॉक पहुंचे। जहां मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा की अध्यक्षता में राय शुमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायशुमारी कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत,पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला अधिकारी की मौजूदगी में किया गया ।कार्यक्रम में ब्लॉक की दो जिला पंचायत सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम मांगे गए। जिसमें फर्तोला सीट से आधे दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की तो वहीं रैगांव से मात्र एक प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिस पर पर्यवेक्षक दर्पण कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उनकी राय मांगी ।उन्होंने कहा सभी नामो को प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दिया जाएगा ।प्रत्याशी के चयन के लिए अंतिम निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा किया जाएगा। हालांकि आज हाईकोर्ट ने आरक्षण के मामले को लेकर पंचायत चुनाव में रोक लगा दी है। राय शुमारी कार्यक्रम से पूर्व समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, शंकर दत्त पांडे,पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ,राजू अधिकारी ,सुनील वर्मा ,टीका सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें