Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

चंपावत:जिला अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया शुरू भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने किया नि

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया धुआंधार चुनाव प्रचार।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 24, 2025

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया धुआंधार चुनाव प्रचार।

निकाली विशाल चुनाव रैली। सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे समर्थन

भाजपा प्रत्याशी की एक तरफ जीत का किया दावाबाराकोट(चंपावत)। चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के फरतोला जिला पंचायत सदस्य सीट से प्रकाश सिंह मेहता के समर्थन में आज भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सांमत के दिशा निर्देश पर नौगांव रेगडू में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या मे मातृशक्ति, बुजुर्ग नौजवान व भाजपा कार्यकर्ता ‌‌ शामिल हुए । सभी ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से 28 जुलाई को प्रकाश सिंह मेहता के चुनाव निशान कलम दवात पर मोहर लगाने की अपील की ।पार्टी जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता के समर्थन मे दो विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जिसमें उन्होंने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी प्रकाश मेहता मेहता को क्षेत्र के विकास व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष सामंत ने प्रकाश मेहता की एक तरफ जीत का दावा किया। इस दौरान जिला पंचायत फ़र्तोला प्रभारी टीका सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, दीपक बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी, कैप्टन कल्याण सिंह मेहता ,नारायण सिंह फर्त्याल, गोपाल सिंह बोरा व भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें