Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बर्दाखान क्षेत्र 30 अप्रैल 2026 को हुई अत्यधिक बारिश के चलते ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार में मन्दिर के पास सड़क में भारी मात्रा में मलवा आ गया था जिस कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी । 12 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक सड़क नहीं खोली गई है जिस कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान किरन जोशी व जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के मुताबिक अभी तक सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है

सड़क में बड़े बड़े पत्थर व मलवा आने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व जानवरों को पैदल आवाजाही करने में भी खतरा बना हुआ है। कहा तीन -चार बार जिला आपातकालीन केंद्र चम्पावत को सूचित किया जा चुका है लेकिन अभी तक सड़क खोलने के लिए मशीन नहीं पहुंची है।ग्राम प्रधान के मुताबिक सड़क बंद होने से भनार के ग्रामीणों को 3 किलोमीटर तथा जिंडी के ग्रामीणों को 5 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।

जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी व ग्राम प्रधान ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए जल्द सड़क सुचारु करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सड़क विधायक निधि व जिला पंचायत से काटी गई है जिस कारण सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही है। फिलहाल सड़क न खुलने से ग्रामीण परेशान है।

जरूरी खबरें