Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:2 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगा बाराकोट का प्रसिद्ध मां लड़ीधुरा महोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 7, 2025

.2 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगा बाराकोट का प्रसिद्ध मां लड़ीधुरा महोत्सव।

मां भगवती को नवनिर्मित मंदिर में स्थापित करने को लेकर हुई बैठकचंपावत जिले के बाराकोट मे आज रविवार 7 सितंबर को लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती को नवनिर्मित मंदिर में उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित करने के संदर्भ में नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की आम बैठक आहुत की गई बैठक में भगवती की देव डांगर गुड्डी द्वारा अवतरित होकर बताया कि नवनिर्मित मंदिरों में भगवती की पुनः स्थापना माघ मास में उत्तरायणी के बाद पढ़ने वाले किसी भी पर्व पर किया जाएगा जिसका मंदिर में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, देव डांगरो, मुख्य पुजारी संजय जोशी एवं समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा समर्थन किया गया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव 2 से 7 अक्टूबर 2025 तक छ: दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को श्री रामलीला मंच बाराकोट से लड़ीधूरा मंदिर तक कलश यात्रा निकल जाएगी कलश यात्रा के दिन भंडारा स्वाति जोशी पुत्री मदन मोहन जोशी निवासी ग्राम सभा पम्दा द्वारा किया जाएगा। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 3 अक्टूबर 2025 को विद्यालयों की सांस्कृतिक झांकियां के साथ किया जाएगा,उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से महोत्सव को यादगार एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग करने का आवाहन किया है। बैठक में प्रकाश सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, लोकमान्य सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, संजय वर्मा, दयाल सिंह अधिकारी, विनोद सिंह अधिकारी, भूपेंद्र सिंह, शुभम गोस्वामी, धर्मेंद्र अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी,नंदा बल्लभ जोशी, उमेश चंद्र जोशी, परमानंद जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, गुड्डू वर्मा,पंकज टम्टा, रितेश वर्मा,लक्ष्मी खर्कवाल उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें