Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:68 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार। चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस

बनबसा पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

थाना बनबसा क्षेत्र मे 68 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारएसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किय जाने हेतु समस्त प्रभारी /निरीक्षक / थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर आज 25 अगस्त को सीओ वन्दना वर्मा के निर्देश में थानाध्यक्ष प्रभारी बनबसा के नेतृत्व में एसओजी व थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुन्ना नईम पुत्र सलीम कुरैशी निवासी रसिया खानपुर बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 4 थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर, उम्र 23 वर्ष, के कब्जे से 68 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल UP31R 9021 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्घ थाना बनबसा में मु0अ0सं0-76/2025 अन्तर्गत धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया

गिरफ़्तारी टीम मे प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट,उ०नि० निर्मल सिंह लटवाल,हे० का० गणेश बिष्ट (Sog)हेoका० महेंद्र डंगवाल (Sog),का०ललित कुमार ,का०ध्यान सिंह शामिल रहे।

जरूरी खबरें