Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड में एस्मा लागू सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह तक लगी रोक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 31, 2026

उत्तराखंड में एस्मा लागू सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक।

प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्याधीन सेवाओं में अगले छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध (एस्मा) लागू कर दिया है।इस संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।प्रदेश में इस समय कई कर्मचारी संगठन विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इससे आवश्यक सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है।

साथ ही इसका सीधा असर आमजन पर पड़ सकता है।इसके देखते हुए सरकार ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, (उत्तराखंड राज्य में यथावत प्रवृत्त) के तहत अधिसूचना जारी होने की तिथि से छह माह की अवधि तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जरूरी खबरें