Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बागेश्वर: पांचवें दिन मिला सरयू नदी में बहे मासूम का शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 24, 2026

बागेश्वर पांचवें दिन मिला सरयू नदी में बहे मासूम का शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

बागेश्वर जिले के कपकोट में बीते सोमवार को 8 वर्षीय मासूम राकेश सिंह सरयू नदी में बह गया था। जिसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। घटना के पांचवें दिन आज शुक्रवार को मासूम राकेश सिंह का सव एनडीआरफ, एसआरएफ पुलिस व प्रशासन की टीम के द्वारा असौ गांव के समीप कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सामने से सरयू नदी से बरामद कर लिया गया है। सव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिवार में एक बार फिर से कोहराम मच गया है।मासूम की मां का रो रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कपकोट तहसील के लाहुर गांव निवासी राकेश सिंह ( 8)पुत्र नारायण सिंह 20 जुलाई को अपनी मां कमलाn देवी के साथ कपकोट के शिवालय मंदिर आए हुए थे इस दौरान पानी भरते समय 8 वर्षीय मासूम अचानक सरयू नदी की तेज धार में बह गया ।तब से मासूम के तलाश में सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमें आज सफलता मिली मासूम के सव को बरामद कर लिया गया है। मासूम का सव मिलने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें