Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का पशु आहार आते ही टूट पड़े पशुपालक लंबे समय बाद पहुंचा पशु आहार 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 29, 2024
मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का पशु आहार आते ही टूट पड़े पशुपालक लंबे समय बाद पहुंचा पशु आहार चंपावत जिले में लंबे समय से जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के तहत पशुपालकों को सस्ती दरो में मिलने वाले पशु आहार की सप्लाई कई महीनो से बंद पड़ी थी जिस कारण पशुपालकों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था पशुपालक बाजार से महंगे दामों मे पशु आहार खरीदने को मजबूर थे पशुपालकों के द्वारा मुख्यमंत्री व सहकारिता विभाग से पशु आहार की आपूर्ति करने की मांग बार-बार की जा रही थी वहीं पशुपालकों की मांग का संज्ञान लेते हुए शनिवार को लोहाघाट क्षेत्र में सहकारिता विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का पशु आहार उपलब्ध करवाया गया वहीं पशुआहार की गाड़ी आते ही पशुपालकों की भारी भीड़ लग गई जिसमें बड़ी संख्या में राय नगर चौड़ी, पाटन , डेसली ,बलाई, बनगांव, कर्णकरायत आदि क्षेत्र के पशुपालक पशु आहार लेने पहुंचे लोहाघाट की चांदमारी साधन सहकारी समिति के सचिव महेश बोहरा के द्वारा पशुपालकों को पशु आहार उपलब्ध करवाया गया महेश बोहरा ने बताया शनिवार को देहरादून से विभाग द्वारा 365 बैग पशु आहार के उपलब्ध कराए गए थे जिसे क्षेत्र के पशुपालकों को वितरित किया गया बोहरा ने कहा विभाग द्वारा अब पशुपालकों को साइलेज उपलब्ध करवाया जाएगा वहीं पशुपालकों के द्वारा मुख्यमंत्री व सहकारिता विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा गया लोहाघाट क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लोग पशुपालन करते हैं जो उनकी आजीविका का मुख्य आधार है उन्होंने मुख्यमंत्री व विभाग से क्षेत्र की सभी सहकारी समितियां में सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के तहत लगातार साईलेज उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को योजना का लाभ मिलता रहे वही पशुआहार को लेकर पशुपालकों में अफरा तफरी मची रही

जरूरी खबरें