Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

सूचना

: चंपावत:सचिवालय घेराव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया देहरादून को हुई रवाना सोमवार को सचिवालय में गरजेएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 25, 2024
सचिवालय घेराव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया देहरादून को हुई रवाना सोमवार को सचिवालय में गरजेएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया आजकल अनिश्चितकालीन हड़ताल में है जिस कारण चंपावत जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके पड़े हैं वहीं अपनी मांगों को लेकर सोमवार को होने वाले सचिवालय घेराव के लिए चंपावत जिले की आंगनबाड़ी कार्यकतियां संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में रविवार को देहरादून को रवाना हुई इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने बस स्टेशन लोहाघाट में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा उनकी प्रमुख मांग 18 हजार रुपए महीना मानदेय व रिटायरमेंट के समय आंगनबाड़ी कार्यकृतियों को 2 लाख रुपए की धनराशि दी जाए उन्होंने कहा इसके अलावा अच्छी क्वालिटी का मोबाइल फोन व रिचार्ज समय पर दिया जाए तथा इनके अलावा अन्य मांगों को भी माना जाए उन्होंने कहा सोमवार को प्रदेश सरकार को नींद से जगाने के लिए प्रदेश भर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देहरादून सचिवालय का घिराव करेंगी अगर मांगे नहीं मानी गई तो 2024 लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा

जरूरी खबरें