रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।
28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। घर-घर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो ड्रॉप।

मोबाइल वाहनों के जरिए भी नोनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

29 और 30 जून को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा।

पल्स पोलियो मुक्त भारत व उत्तराखंड अभियान के तहत राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का 28 जून से शुभारंभ होने जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान को लोहाघाट विकासखंड में सफल बनाने हेतु आज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर आशा कार्यकृतियों को प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण में चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 विराज राठी द्वारा बताया गया कि 28 जून को पोलियो बूथों में अधिक से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो पोलियो की दवा पिलाई जाएगी तथा 29 जून व 30 जून को आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवाई पिला जाएगी। डॉ राठी ने बताया लोहाघाट नगर में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तथा वीर कालू सिंह चौराहे में मोबाइल वैन के जरिए भी यात्रा कर रहे नोनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। डॉ राठी ने बताया पोलियो एक लाइलाज बीमारी है उन्होंने समस्त जनता से अपने परिवार के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को सब का धाम छोड़कर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है डॉ राठी ने समस्त आशा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तादाद में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए।तो वही आशा कार्यकृतियों को राकेश पंत बीपीएम, निर्मला पुनेठा ब्लॉक कॉर्डिनेटर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया बैठक मे उमेश जोशी सहित समस्त आशा कार्यकृतियां व आशा फैसिलिटेटर मौजूद रही।