Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 26, 2026

पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

टैंक निर्माण के दौरान सरिया सीधी कर रहा था मजदूर ऊपर से गुजर रही हाइट टेंशन लाइन से टकराई सरिया।

चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के जौलाड़ी गांव में पानी की टंकी निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान सरिया सीधा कर रहा मजदूर अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार नेपाल के महेंद्रनगर निवासी गजेन्द्र विक्की (20 वर्ष) पुत्र गोपी विक्की , जौलाड़ी गांव में पानी की टंकी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था इसी दौरान सरिया सीधा करते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई । करंट की चपेट में आने से गजेन्द्र गंभीर रूप से झुलस गया । घटना के बाद साथियों ने आनन-फानन में गजेन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी । अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । हादसे की सूचना मिलने पर थाना पाटी पुलिस मौके पर पहुंची । थानाध्यक्ष रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है । इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है । निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं । जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन योजना पर कार्य चल रहा था।

जरूरी खबरें