Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: कड़ाके की ठंड के बीच पशु मित्रों का एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में अनशन रहा जारी सुध लेने वाला कोई नहीं

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 20, 2023
  कड़ाके की ठंड के बीच अपनी मांगों को लेकर अनशन में डटे रहे पशुमित्र जिले के पशु मित्रों के द्वारा दूरस्थ पशु चिकित्सालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को भी जारी रहा कड़ाके की ठंड व बरसात के बीच पशु मित्र जिला अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में धरना स्थल में डटे रहे पंकज कुमार ने कहा आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के पशु चिकित्सालय कर्मचारियों के अभाव में बंद हो रहे हैं जिस कारण दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों के मवेशियों का उपचार नहीं हो पा रहा है उपचार के अभाव में कई मवेशी दम तोड़ चुके हैं उन्होंने कहा पशु मित्रों को आरसेटी के माध्यम से पशु चिकित्सा की ट्रेनिंग दी गई थी तथा ट्रेनिंग के दौरान पशु मित्रों को संविदा के आधार पर दूरस्थ पशु चिकित्सालयो में नियुक्ति देने की बात कही गई थी जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है पंकज कुमार ने कहा आज पशु मित्रों को अनशन करते हुए 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन उनकी सुध तक नहीं ली जा रही है पशु मित्रों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर पशु मित्रों की मांग नहीं मानी गई तो जिले के सभी पशु मित्र भूख हड़ताल में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी

जरूरी खबरें