Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:सड़क किनारे खड़ी पिकअप से दो अज्ञात शव बरामद पुलिस जुटी जांच में

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

सड़क किनारे खड़ी पिकअप से दो अज्ञात शव बरामद पुलिस जुटी जांच मेंसड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। घटना अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण थाना क्षेत्र के जैनल इलाके की है। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पंजीकृत बताया जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में संदिग्ध अवस्था में पड़े दो लोगों को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि भिकियासैंण से करीब पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप वाहन संख्या (UP20 CT 0048) बीती रात करीब तीन बजे से खड़ी थी। सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने जब वाहन के केबिन में झांककर देखा तो दो युवक अचेत अवस्था में पड़े मिले।पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पिकअप वाहन के भीतर दो कट्टों में गेहूं भी बरामद हुआ है।जेब से मिले 52 हजार रुपये, पहचान नहीं एसएसपी के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं, हालांकि उनके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं पाया गया। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी लोकेश नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

जरूरी खबरें