Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा: तेंदुए ने घर के पास खेत में कार्य कर रहे व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

अल्मोड़ा: तेंदुए ने घर के पास खेत में कार्य कर रहे व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट की ग्रामसभा तड़म (बोरड़ा) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहा तेंदुए ने हमला कर ग्रामीण महिपाल सिंह मेहरा को मौत के घाट उतार दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को महिपाल सिंह गाव के अन्य लोगों के साथ घर के पास ही खेत में गए थे जहां घात लगाए बैठे तेंदूए ने अचानक उन पर हमला कर मौत के घाट दिया। घटना से जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है तो वही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को नजर आया। सूचना पर वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें ग्रामीणों के क्रोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदूए को आदमखोर घोषित कर पकड़ने के लिए तत्काल और पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद प्रशासन ने तेंदूए के पकड़े जाने तक बच्चो और बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने व समूह में ही बाहर निकलने तथा जंगल या खेतों की ओर जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

जरूरी खबरें