Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

: बदहाल सीमावर्ती किमतोली खालगड़ा सड़क में बरसों के बाद लोनिवि ने डामरीकरण का कार्य किया शुरू लोगों को गड्ढों से मिली मुक्ति

Laxman Singh Bisht

Sun, May 7, 2023
बदहाल सीमावर्ती किमतोली खालगड़ा सड़क में बरसों के बाद लोनीवी ने डामरीकरण का कार्य किया शुरू आखिर बरसों से बदहाल पड़ी लोहाघाट ब्लॉक की सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण किमतोली खालगड़ा सड़क में लोनिवि के द्वारा डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है सड़क में बरसों के बाद हो रहे डामरीकरण कार्य को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों व टैक्सी संचालकों ने राहत की सांस ली वही लोगों ने लोनिवि द्वारा करवाए जा रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया तथा कार्य की निगरानी के लिए लोनिवि के अभियंता मौके पर तैनात रहे मालूम हो इस महत्वपूर्ण सीमावर्ती सड़क मे क्षेत्र के लोग वर्षों से सैकड़ों गड्ढों का सामना कर रहे थे ओर सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया आखिर सीमांत क्षेत्र के लोगों का संघर्ष रंग लाया और लोनिवि ने सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू किया पिछले हफ्ते ही सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक सिस्टमंडल डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी से मिला और बदहाल सड़क में डामरीकरण की मांग करी थी जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क में जल्द डामरीकरण करने के निर्देश दिए जिसके एक हफ्ते बाद ही डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया वही क्षेत्रवासियों के द्वारा डीएम चंपावत व लोनीवी को धन्यवाद दिया गया इस मौके पर माधो सिंह अधिकारी ,पंडित मदन कॉलोनी ,मनीष भट्ट, पुष्कर बोरा सरिता अधिकारी ,युगल किशोर धोनी ,मोहित पांडे , मदन सिंह धोनी, लक्ष्मी दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें