Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार। शराब के नशे में 112 को किया था कॉल

Laxman Singh Bisht

Mon, May 18, 2026

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार। शराब के नशे में 112 को किया था कॉल

धर्मानगर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं। एसएसपी हरिद्वार नवनीत भूल्लर ने बराया कि दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई। कॉलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश एवं राज्य के मुख्य पदाधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्रकरण के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अत्यधिक शराब के नशे में उक्त कृत्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

जरूरी खबरें