Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

: बाराकोट:प्रभारी चौकी बाराकोट द्वारा व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन व क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 10, 2024
प्रभारी चौकी बाराकोट द्वारा व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन व क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन एसपी चंपावत अजय गणपती के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्र अंतर्गत लगातार जनता से संवाद किए जाने एवं गोष्ठी आयोजित कर जन समस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर 10 जुलाई बुधवार को चौकी प्रभारी बाराकोट हरीश प्रसाद द्वारा चौकी बाराकोट में बाराकोट के स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी यूनियन व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उपस्थित जनों से क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा कर बताई गयी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। थाना क्षेत्र में बेहतर कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाने हेतु सहयोग की अपील की गयी। इसके उपरांत साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभावों, मानव तस्करी, किरायेदार सत्यापन, यातायात नियमों व उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।गोष्ठी में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, रजत वर्मा, नीरज कुमार,प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, दीवान सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह अधिकारी, सुनील वर्मा, श्याम सिंह, ललित मोहन जोशी, सूरज बिष्ट, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार,विजय राज सिंह, शंकर भट्ट, होमगार्ड कुंवर सिंह उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें