Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: पूर्णागिरि हादसे में 5 लोगों की मौत सीएम धामी ने जताया दुख

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 23, 2023
पूर्णागिरि बस हादसे में 5 की मौत सात गंभीर रूप से घायल चंपावत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में नवरात्र के दूसरे दिन हुआ दुखद हादसा, मेला क्षेत्र में स्थापित बस स्टेशन पर ही मेले में सवारी ढोने वाली यात्री बस ने अनियंत्रित हो तीर्थयात्रियों को कुचला, घटना में 3 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही 2 तीर्थयात्रियों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या कुल 5 हो गई है वही घटना में 7 मेला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल यात्रियों को उपचार हेतु टनकपुर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां से 2 घायल यात्रियों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है घटना में दो बच्चों के घायल होने की भी सूचना है हादसे का शिकार हुए यात्री उत्तर प्रदेश के बहराइच एवं बदायूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं घटना आज सुबह की बताई जा रही है जब सवारी ढोने वाली बस अपने नंबर के लिए स्टेशन पर आ रही थी तो बस ने अनियंत्रित हो कई तीर्थ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामस्वरूप के अनुसार वह लोग बस के इंतजार में खड़े थे कि अचानक बस ने नियंत्रण खोकर उन लोगों को कुचल दिया वही घटना की जानकारी पर मरीजों का हाल जानने के लिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मामले में बस ड्राइवर की लापरवाही होना बताया है वही जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर रोष व्यक्त करते हुए घटना के शिकार हुए तीर्थ यात्रियों को हर संभव मदद दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं लोगों में इस दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश भी है लोगों ने प्रशासन से मेले में चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस जांच करने की मांग करी है

जरूरी खबरें