Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: बनबसा:स्मैक व कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 2, 2024
स्मैक व कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे 02 अलग-अलग मामलों में 3.25 ग्राम स्मैक व 05-05 लीटर कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया । जिसमे अभियुक्त टेक बहादुर भण्डारी पुत्र लाल बहादुर भण्डारी निवासी ग्राम तिलाचौड, थाना जुम्मा, महेन्द्रनगर, जिला कैलाली, नेपाल को मो0सा0 सं0- म0 2 प-8280 में 03.25 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुये कैनाल गेट से गडीगोठ मार्ग बैण्ड के पास बनबसा से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0- 61/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम* 1-उ0नि संजय धौनी 2-का0 दिलीप कुमार 3-का0 बसन्त पाण्डेय   वही अभियुक्त मान सिंह पुत्र शेर सिंह,निवासी वार्ड न0 4 मीना बाजार बनबसा को डिग्री कालेज तिराहा बनबसा से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-60/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम मे 1-हे0का0 पूरन आर्या 2-का0 वीर सिंह इनके अलावा अभियुक्त रोहन लाल पुत्र इतवारी लाल, निवासी नई बस्ती वार्ड न0 04 बनबसा जनपद चम्पावत को नगर पंचायत से आगे स्टेडियम को जाने वाले कच्चे रास्ते* के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0- 62/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम मे 1-का0 दिलीप कुमार 2-का0 बसन्त पाण्डेय शामिल रहे

जरूरी खबरें