Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: लोहाघाट:स्वामी विवेकानंद ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ गुरुकुलम एकेडमी ने बलाई को चार गोल से दी मात 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 16, 2024
स्वामी विवेकानंद ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ गुरुकुल एकेडमी ने बलाई को चार गोल से दी मात   लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में सोमवार को स्वामी विवेकानन्द ओपन 8ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी सुहदानंद विशिष्ट अतिथि कीर्ति बगोली , गुरुकुलम स्कूल मानेश्वर के प्रबंधक राजेश पाण्डेय एवं क्षेत्र के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी साकेत पुनेठा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजक फुटबॉल कोच नितिन ढेक के प्रयासों की सराहना की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने को कहा प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बलाई और गुरुकुलम अकैडमी के मध्य खेला गया। जिसमें पहले हाफ में गुरुकुलम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल दागकर मैच में अपना दबदबा बनाया गुरुकुलम के हर्षित माहरा ने दो हर्षित देव ने एक गोल दागा। दूसरे हाफ में विवेक तड़ागी ने एक और गोल मारकर स्कोर को 4-0 कर दिया। इसी के साथ ओपन टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही एकमात्र विद्यालय की टीम गुरुकुलम एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर उद्घाटन मैच को एक तरफा मुकाबले में 4-0 से अपने नाम किया मैच के मुख्य निर्णायक मोहित अधिकारी तथा लाइंस मैन की भूमिका में प्रियांशु बिष्ट और यश करायत रहे। वही प्रतियोगिता के आयोजन फुटबॉल कोच नितिन ढेक ने कहा क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने को खेलों से जोड़ने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है वही मैदान में बड़ी संख्या में दर्शको ने मैच का आनंद उठाया

जरूरी खबरें