Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बिसंग टाण मैदान में जय मां कड़ाई फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 16, 2025

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम फर्त्याल 11 की बलाई 11 पर शानदार जीत।लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए बिसंग क्षेत्र के युवाओं के द्वारा जय मां कड़ाई फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन बिसंग के टाण मैदान में किया जा रहा है। आज 16 सितंबर मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चिराग फर्त्याल ,महेश खर्कवाल ,बृजेश महरा ,डॉक्टर महेश ढेक ,प्रिंस फर्त्याल, दिनेश सिंह व बलाई ग्राम प्रधान जीवन बिष्ट के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में दर्शक मैदान में मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं के इस शानदार प्रयास की सराहना की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने को कहा । आयोजन मंडल के सागर ढेक ने बताया उद्घाटन मुकाबला फर्त्याल 11 और बलाई 11 के बीच खेला गया दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुकाबले मे फर्त्याल 11 के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए बलाई 11 को 5/1 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। फर्त्याल 11 की ओर से अमन मुरारी ने 2, गौरी ने 1, आंसू ने 1 तथा रितिक ने 1 गोल किया। बलाई की ओर से एकमात्र गोल भावेश के द्वारा किया गया। मैच का आनंद लेने के लिए बड़ी तादात में दर्शक मैदान में पहुंचे हुए थे दर्शकों के द्वारा शानदार फुटबॉल का भरपूर आनंद उठाया गया। प्रतियोगिता में सागर ढेक , करन महरा, सार्थक फर्त्याल , सोम करायत,अतुल फर्त्याल, कपिल मुरारी, नितेश मुरारी, व अन्य युवाओं के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें