Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डीईएफसी फुटबॉल कप 2025 की विजेता बनी ढेक 11 रेड ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

डीईएफसी फुटबॉल कप 2025 की विजेता बनी ढेक 11 रेड ।लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के बुंदेला ढेक के थली मैदान में स्थानीय युवाओं के द्वारा आयोजित डीईएफसी कप 2025 द्वितीय सत्र का रविवार को फाइनल मुकाबला ढेक 11 रेड व ढेक 11 येलो के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह ढेक एवं सुरेंद्र सिंह ढेक के द्वारा किया गया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने को कहा।फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।प्रतियोगिता के आयोजक इंदर ढेक ने बताया फाइनल मुकाबले में ढेक 11 रेड की टीम ने ढेक 11 येलो को 5/1 से पराजित कर ट्रॉफी में कब्जा जमाया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए आयोजन समिति की भी सराहना की। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक खेल मैदान में पहुंचे हुए थे ।दर्शकों के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में राहुल ढेक, शंकर ढेक,गिरीशढेक, नरेंद्र ढेक, सुरेश ढेक, इंदर ढेक,विकास एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें