Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि समीप, 14 मई तक पंजीकरण का अंतिम अवसर

Laxman Singh Bisht

Fri, May 8, 2026

स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि समीप, 14 मई तक पंजीकरण का अंतिम अवसर

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु कक्षा 6 (बालक एवं बालिका) में प्रवेश के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आवासीय खेल विद्यालयों में प्रवेश हेतु पूर्व में शुरू हुई पंजीकरण अवधि शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चम्पावत में प्रवेश पाने का यह अंतिम अवसर है।इन संस्थानों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और आइस स्पोर्ट्स जैसी विभिन्न विधाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है।एडमिशन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2026 सायं 5 बजे तक ही निर्धारित है, इसके पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य (जन्म 01 जुलाई 2013 से 01 जुलाई 2016 के बीच) होनी चाहिए और उसका उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

साथ ही उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तत्काल विभागीय वेबसाइट www.mpscollege.in या जारी किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कर सकते है, अथवा ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। चयन का आधार शारीरिक दक्षता और खेल कौशल परीक्षा ही रहेगा, जिसमें पारदर्शिता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के खेल प्रेमियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया सुनिश्चित करें ताकि कोई भी योग्य प्रतिभा इस अवसर से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि चम्पावत की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए यह करियर का एक मजबूत मंच है, जहाँ उन्हें उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

जरूरी खबरें