Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में शिथिलता देने की मांग. राज्य आंदोलनकारी गड़कोटी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में शिथिलता देने की मांग. राज्य आंदोलनकारी गड़कोटी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनलोहाघाट। मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में शिथिलता बरतने की मांग करते हुए लोहाघाट के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है ज्ञापन में गरकोटी ने कहा मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हेतु आनलाइन पंजीकरण में समय की कमी के चलते प्रपत्र न बन पाने से अनेक नौनिहाल योजना में पंजीकृत होने से वंचित हो जाने की संभावना बनी हुई है ।राजू गड़कोटी ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र मे कहा मुख्यमंत्री उदीयमान योजना प्रारंभ होने से आज छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है जिससे इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण में छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ रही है उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण में स्थाई निवास, बैंक पासबुक की अनिवार्यता के चलते ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों में जागरूकता की कमी के कारण अनेक छात्र छात्राएं स्थाई निवास और बैंक खाता से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं जिससे फोन जो निहाल योजना से वंचित हो सकते हैं. गड़कोटी ने मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र भेजते हुए निवेदन किया है कि छूट रहे अभ्यर्थियों को पंजीकरण की तिथि में विस्तार अथवा चयन के दौरान प्रपत्र जमा करने की सहमति देते हुए योजना में पंजीकरण करवाने हेतु आदेश करने का अनुरोध किया है।

जरूरी खबरें