Monday 30th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एक और दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय अखंड रामायण का पाठ। हवन व भंडारे का होगा आयोजन।

दून:फर्जी भारतीय दस्तावेजों से अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार।

लोहाघाट:9 सीटर मैक्स में भर दी 18 सवारियां पुलिस भी हैरान वाहन का काटा चालान।

देहरादून: पास लेने को लेकर फिल्मी स्टाइल में चली गोली मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत।

लोहाघाट में फिट रहने के लिए साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में फिट रहने के लिए साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 30, 2026

लोहाघाट में फिट रहने के लिए साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन

खेलो इंडिया साईं सेंटर (एथलेटिक्स) स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियाँ,लोहाघाट में संडे ऑन साइकिल जागरूकता रैली अभियान का अयोजन किया गया lखेल विभाग चंपावत के सौजन्य से हुए साइकिल रैली का भव्य आयोजन हुआ l जिसमें भारी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया l मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी और विशेष प्रतिभागी के रुप में लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष बाराकोट नागेंद्र कुमार जोशी और सहायक अध्यापक रमेश चंद्र जोशी ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु साइकिल रैली में प्रतिभाग किया l

खेलो इंडिया साईं सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि संडे ऑन साइकिल भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक महा जन आंदोलन है, जिसका मुख्य नारा *फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज* है lयह पहल लोगों को हर रविवार साइकिल चलाने, शारीरिक रुप से सक्रिय रहते, मोटापा कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करती है lजन - जन जागरूकता ही इसका मुख्य उद्देश्य है l और साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करें, तथा स्वस्थ्य रहें, फिट रहें l

जरूरी खबरें