Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट की अनामिका बिष्ट ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

लोहाघाट की अनामिका बिष्ट ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदकचंपावत जिले की लोहाघाट की रहने वाली होनहार कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट ने देहरादून में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर चंपावत जिले और लोहाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून के मल्टीपरपज हॉल में 12 से 15 जून तक राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अनामिका ने जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया। चंपावत की कराटे टीम कोच दीपक अधिकारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। अनामिका की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मालूम हो 6 वर्ष की उम्र से अनामिका कराटे सीखती है। अनामिका के पिता उत्तराखंड पुलिस मे कार्यरत है और मां ग्रहणी है। अनामिका का सपना देश के लिए पदक जीतना है। अनामिका बेहतरीन कराटे खिलाड़ी होने के साथ साथ अच्छी क्रॉस कंट्री की धावक भी है।

जरूरी खबरें