Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : कराटे में लोहाघाट की अनामिका बिष्ट दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 28, 2025

कराटे में लोहाघाट की अनामिका बिष्ट दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्वलोहाघाट की होनहार कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट, ने चंपावत जनपद को गौरवान्वित करने वाला कार्य किया है। 4th केआईओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में -47 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली अनामिका का चयन अब साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 04 से 07 जुलाई, 2025 तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की जाएगी।महज 15 वर्षीय अनामिका बिष्ट, पुत्री श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट एवं हरीश सिंह बिष्ट, ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। उनका नियमित प्रशिक्षण कोच दीपक सिंह अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के निर्देशन में सम्पन्न हुई, जिसने उनके खेल कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने अनामिका को बधाई देते हुए कहा "अनामिका जैसी प्रतिभाओं पर जनपद को गर्व है। यह केवल चंपावत ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण है कि हमारी बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने जा रही हैं।"डॉ. खाती ने समस्त जिला प्रशासन की ओर से अनामिका को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें