Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पहली बार लोहाघाट आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का हुआ जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 20, 2025

पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को किया जाएगा मजबूत 2027 विधानसभा चुनाव में दोनों सीटे जीतने का लक्ष्य:सामंत

लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जिले चंपावत के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत पहली बार लोहाघाट पहुंचे जहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामंत का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।वीर कालू सिंह चौराहे से भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाध्यक्ष को एनएक्सी भवन तक लाए

जहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सचिन जोशी के संचालन में हुए स्वागत कार्यक्रम में फूल मालाओं से सामंत का जोरदार स्वागत किया।अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा वह भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर भाजपा संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाएंगे कहा आने वाले पंचायती चुनाव में चंपावत जिले में भाजपा का परचम लहराएगा ।

सामंत ने कहा उनका मुख्य लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों को जितना है जिसको लेकर वह अभी तैयारी में जुट गए हैं ,कहां जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर पार्टी के जुझारू समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा तथा मुख्यमंत्री के आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। सामंत ने कहा जिले में जनता की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा ।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री तथा पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को लेकर एकजुट होने का आवाहन किया

इस दौरान जिला पंचायत प्रशासन ज्योति राय ,ब्लॉक प्रमुख प्रशासक नेहा ढेक ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, सुभाष बगोली, मोहित पाठक,महेंद्र ढेक ,देवेंद्र बोरा, प्रकाश राय, हरगोविंद बोहरा, गोविंद प्रसाद ,चंद्रशेखर बगोली ,महेश बोरा ,नवीन बोरा ,राजू गढ़कोटी , दीपक गोस्वामी,चंद्रकला मेहरा ,विजय बोरा ,विनोद बगोली, लोहित खोलिया, पप्पू फर्त्याल,नाथू करायत ,जीवन गहतोड़ी, बलवंत गिरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें