Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:गोविंद सामंत को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यभार कराया ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 31, 2025

गोविंद सामंत को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यभार कराया ग्रहणकेन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत को कार्यभार ग्रहण कराया। उन्होंने कहा एक कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष का सफर तय करने वाले सामंत जमीन से जुड़े नेता हैं और आम लोगों की दुख तकलीफ़ की चिंता करते हैं। इस दौरान जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया। चंपावत भाजपा कार्यालय सभागार में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में पदभार ग्रहण व भाजपा मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की नींव है। बिना कार्यकर्ताओं के संगठन खड़ा नहीं हो सकता है और भाजपा वर्षों से संघर्ष कर आज इस मुकाम तक पहुंची है। बताया कि मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समाज में सनातन और सेवा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा के साथ ही संघ के सभी अन्य आनुषांगिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत को कार्यालय में पदभार ग्रहण कराते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की चिंता करेंगे। इस दौरान जिले के मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, गुमान सिंह, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, कैलाश बोहरा, गिरीश कुंवर, देवेंद्र पाटनी, राकेश बोहरा, जगदीश जोशी, जगदीश बोहरा का भी स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, गोविंद वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मुकेश कलखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राजू बिष्ट, प्रकाश पांडेय, राजू गड़कोटी, भावना सेठी, पुष्पा ओझा, प्रकाश राय, सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे‌‌।

जरूरी खबरें