Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

: बाराकोट:सांसद अजय टम्टा ने बाराकोट क्षेत्र में किया जनसंपर्क 

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 6, 2024
सांसद अजय टम्टा ने बाराकोट क्षेत्र में किया जनसंपर्क अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय टम्टा शनिवार को लोहाघाट पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करी तथा चुनाव में जुड़ने का आवाहन किया इसके बाद सांसद अजय टम्टा ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बाराकोट क्षेत्र में जनसंपर्क किया सांसद अजय टम्टा ने गल्लागांव , बाराकोट , काकड़, वर्धाखान, बेडा बेडवाल, रैगांव, कामाजूला तथा सिमलखेत के क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए लोगों से मुलाकात कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा सांसद टम्टा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है उत्तराखंड के विकास के लिए उनके द्वारा कई योजनाएं संचालित करी गई है उन्होंने कहा इस बार जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को देश की कमान संभालने का मन बना लिया है जनता के सहयोग से इस बार भी उत्तराखंड की पांचो सीटे भाजपा के पक्ष में जाएंगी उन्होंने कहा पिछली बार वे दो लाख से अधिक वोटो से जीते थे लेकिन इस बार जनता के सहयोग से 5 लाख से अधिक वोटो से जीतेंगे जनता का आशीर्वाद उनके साथ उन्होंने का इस बार टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का कार्य वरीयता में रखेंगे जन संपर्क में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्रभारी राम दत्त जोशी, सुभाष बगोली,राजू अधिकारी, मंडल महामंत्री अजय बिष्ट, गोविन्द बर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें