Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

रिपोर्ट साहबराम : Haryana : हरियाणा में वीटा ने घी, पनीर और दूध के घटाए दाम, यहां देखें नई रेट लिस्ट

Editor

Tue, Sep 23, 2025

Haryana : हरियाणा की दुग्ध समिति वीटा ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। वीटा ने घी, पनीर और दूध की कीमतों में कटौती की है। यह फैसला हाल ही में GST दरों में की गई कटौती के बाद लिया गया है। नई दरें 22 सितंबर से पूरे राज्य में लागू हो गई हैं। वीटा ने देसी घी की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है। पहले घी महंगा था, लेकिन अब यह कम दामों पर उपलब्ध है।

जानें क्या-क्या हुआ सस्ता

पनीर की कीमत 350 रुपये/किलो से घटाकर 335 रुपये/किलो कर दी गई है।

दूध की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की गई है।

नई रेट लिस्ट लागू

वीटा अंबाला प्लांट के सीईओ राकेश कुमार कादियान और मार्केटिंग हेड नरेश कुमार ने बताया कि नई रेट लिस्ट 22 सितंबर से लागू कर दी गई है और बाजार में सस्ते दामों पर उत्पाद उपलब्ध हैं।

GST की नई दरों से सीधा लाभ

वीटा जींद मिल्क प्लांट के सीईओ नरेंद्र धानिया ने बताया कि सरकार ने पनीर पर GST को 5% से घटाकर शून्य कर दिया है, जबकि देसी घी पर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है। इस बदलाव का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

जरूरी खबरें