Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : New Buses: हरियाणा रोडवेज के इस डिपो को मिलेंगी 22 नई बसें, इन रूटों पर होगा संचालन

Editor

Tue, Sep 23, 2025

New Buses: हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज द्वारा बहुत जल्द नूंह डिपो में 22 नई बसों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन बसों को मंजूरी मिल चुकी है। रोडवेज प्रबंधन ने गांव वालों की सुविधा को देखते हुए कई रूटों पर बस सेवा बेहतर करने की योजना बनाई है।

इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें

अधिकारियों का कहना है कि पुन्हाना से नूंह वाया सिकरावा, नूंह से हथीन वाया उटावड़, व उज्जीना से गुरुग्राम समेत दूसरे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि पलवल और गुरुग्राम रूट पर बसों के संचालन को लेकर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गांव वालों किसी तरह की समस्या न हो इसके अलावा पुन्हाना और बड़कली के 20 किलोमीटर के रूट पर 8 टाइम बसों को चलने के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि उनके डिपो में 81 बसें अलग-अलग रूटों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में बालिका वाहिनी और ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन पर खास ध्यान दिया जाएगा।

नूंह डिपो प्रदेश में 19वें नंबर पर

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज का नूंह डिपो पूरे प्रदेश में 19वें नंबर पर आता था। लेकिन मौजूदा समय में नूंह डिपो छठे स्थान पर आ गया है। पहले डिपो में 2 से 3 लाख रुपये की कमाई होती थी, लेकिन अब डिपो में 5 से 8 लाख रुपये की कमाई होती है।

ऐसा माना गया है कि पहले नूंह डिपो से पूरे प्रदेश में करीब 20 हजार किलोमीटर तक बसों का संचालन होता था, लेकिन अब इस डिपो से 25 हजार किलोमीटर तक बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा डिपो के अधिकारी गांव वालों को अच्छी बस सर्विस देने के लिए नए रूटों पर बसों के संचालन की तैयारी कर रहा है।

जरूरी खबरें