Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: मुंबई:चाकू के हमले से मसहूर अभिनेता सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल लीलावती अस्पताल में भर्ती/घर में चोरी करने के दौरान बदमाशों ने सैफ पर किया हमला

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
चाकू के हमले से मसहूर अभिनेता सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल लीलावती अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड को तमाम फिल्में देकर दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर सैफ अली खान के घर में आधी रात को एक अज्ञात हमलावर घुस गया और सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 वार किए। इस हमले में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर अभिनेता सैफ अली खान के घर एक अंजान शख्स रात के दो बजे घुस आया और एक्टर पर चाकू से 6 बार वार कर दिया जिससे सैफ अली खान घायल हो गए। हमले के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मुंबई पुलिस के अनुसार, बीती रात एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में घुस गया और फिर वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। दोनों के बीच हो रही बहस में सैफ अली खान ने शख्स को शांत कराने की कोशिश की तो अंजान व्यक्ति भड़क गया और सैफ अली खान पर चाकू से 2-3 बार वार कर दिया। कहा जा रहा है कि इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।सैफ अली खान की PR टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया है जिसके मुताबिक, सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई थी। अभी अस्पताल में एक्टर की सर्जरी हो रही है। हम मीडिया और फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। ये पुलिस केस है। हम आपको उनकी स्थिति के बारे में अपडेट करते रहेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो, सैफ अली खान को 6 जगहों पर इंजरी हुई है। जिनमें से एक गर्दन पर है और एक रीढ़ के करीब है (जो थोड़ी गहरी चोट है)। अस्पताल में सैफ का ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन थियेटर में प्लास्टिक सर्जन, न्यूरो सर्जन मौजूद हैं, सैफ की नौकरानी भी घायल है लेकिन सैफ के मुकाबले उसे कम चोट आई है।सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान के घर में एक पाइपलाइन है जो उनके बेडरूम में जाकर खुलता है। शुरुआती जांच के अनुसार, काफी संभावनाएं हैं कि चोर ने घर में दाखिल देने के लिए उसी को जरिया बनाया हो। खबरों की मानें तो, करीना ने नौकरानी और चोर के बीच हो रही बहसबाजी की आवाज सुनी थी। इसके बाद वो तुरंत उठीं। वहीं परिवार को बचाने के लिए सैफ ने हमलावरों से सीधी फाइट ली। इसमें सैफ पर 6 बार चाकू से वार हुए। बाद में चोर भाग गए और एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान पूरा परिवार घर पर मौजूद था। करीना और दोनों बच्चे हादसे के वक्त घर पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान ने चोरों से अपने परिवार को बचाने के लिए सीधा मुकाबला किया जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए।

जरूरी खबरें