Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana:  हरियाणा की तहसीलों में होगा पेपरलेस वर्क, अब बार-बार नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर 

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana:  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार से हरियाणा की तहसीलों में पेपरलेस वर्क की शुरुआत हो गई है। CM सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से इस प्रोजेक्ट को पब्लिक को समर्पित किया। जानकारी के मुताबिक, तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री (डीड) के साथ सीमांकन पोर्टल, वॉट्सऐप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय मामला प्रबंध प्रणाली भी लागू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस ऑनलाइन प्रक्रिया में संपत्ति खरीदार और विक्रेता अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (24x7) साइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही अपनी मर्जी के मुताबिक अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। डीड के लिए उनको बार-बार तहसील जाने से भी छुटकारा मिलेगा। सिर्फ डीड के वक्त ही फोटो और बायोमेट्रिक के लिए तहसील जाना है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अफसरों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट आम जनता के लिए लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सरल और कारगर बनाने के लिए बनाया गया है। पहले, अपॉइंटमेंट के दिन ही डॉक्यूमेंट की जांच होती थी, जिससे आपत्तियों या दस्तावेजों की कमी के कारण डीड पंजीकरण के केस 30% तक फेल हो जाते थे। Haryana News

 मिली जानकारी के अनुसार, अब, इस टेम्प्लेट-आधारित आवेदन को वेरिफाइ के लिए संबंधित तहसील कार्यालय भेजा जाएगा और उसी पोर्टल पर स्वीकृति प्राप्त करने के बाद, आवेदक भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकता है और अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर सकता है। Haryana News

नई और पुरानी प्रक्रिया में अंतर...

जानकारी के मुताबिक, पुरानी प्रक्रिया में जमीन का खरीदार और विक्रेता ऑनरशिप का रिकॉर्ड जमाबंदी, इंतकाल, एनओसी और NDC लेकर तहसील में अर्जीनवीस के पास जाते थे। अर्जीनवीस उनकी डॉक्यूमेंट देखकर कलेक्टरेट या मार्केट के मुताबिक स्टाम्प का चालान भरकर उनको देता था। इस चालान की रकम बैंक में जमा होने के बाद रसीद से स्टाम्प मिलने के बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद अपॉइंटमेंट मिलती थी। हालांकि स्टाम्प ड्यूटी ऑनलाइन भी भरी जाती थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद स्टाम्प पर डीड लिखने के बाद क्लर्क और तहसीलदार डॉक्यूमेंट की जांच करते थे। कोई कमी नहीं मिलने के बाद अपॉइंटमेंट पर खरीदार और विक्रेता को फोटो और बायोमेट्रिक के लिए बुलाकर डीड बनती थी। अगर खरीदार और विक्रेता अपॉइंटमेंट पर नहीं पहुंचते थे तो उनको दोबारा अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी, जिसमें काफी समय बर्बाद होता था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नई प्रक्रिया काफी आसान और सरल है। इसमें खरीदार, विक्रेता या कोई भी Jamabandi.com.inc साइट पर जाकर अपने लॉगिन से डीड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस टेम्प्लेट में खरीदार और विक्रेता को डीड और अपनी जानकारी भरनी है। साथ ही ऑनरशिप के डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी दिन की अपॉइंटमेंट लेनी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र की DRO चेतना चौधरी ने बताया कि उसके बाद तहसीलदार वर्किंग-डे में उन डॉक्यूमेंट की चेकिंग करेंगे। डॉक्यूमेंट में ऑब्जेक्शन होने से पर खरीदार के पास मैसेज चला जाएगा। अगर कोई ऑब्जेक्शन नहीं हुआ तो अपॉइंटमेंट पर डीड बन जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए खरीदार और विक्रेता को फोटो और बायोमैट्रिक के लिए एक बार तहसील में आना होगा। इसके बाद उनके पास डीड की PDF उनके मोबाइल पर चली जाएगी। हालांकि गवाह और नंबरदार की जरूरत पहले की तरह पड़ेगी।

जरूरी खबरें