Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में बीड़ी न देने पर युवक की हत्या, जाने पूरा मामला ?

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के देवीलाल पार्क के पास रविवार रात को बीड़ी मांगने के बहाने 2 युवकों ने एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी के हैल्पर पर चाकू से वार कर उससे लूटपाट की।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक ने पहले उसका गला दबोचा और दूसरा युवक उसकी जेब से मोबाइल निकालने लगा। विरोध करने पर पेट में चाकू से वार कर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवक को तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पी.जी आई.एम.एस. रैफर कर दिया।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी नंदलाल बहादुरगढ़ के लक्ष्मी नगर में रहता और एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में कार्य करता है। रविवार रात को वह देवीलाल पार्क के नजदीक एक मैट्रो पिलर के पास सैक्टर-6 गेट के सामने खड़ा था। तभी युवक उसके पास आए। नंदलाल ने बताया कि उनमें से एक युवक ने उससे बीड़ी मांगी और मना करने पर फि उसका गला दबाकर मोबाइल निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू को पेट में ही फंसा छोड़कर बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सूचना पाकर सैक्टर-6 थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।Haryana news


जरूरी खबरें