Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में विजिलेंस विभाग की बड़ी कारवाई, रिश्वत लेते पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में रिश्वत के आरोप में अधिकारी-कर्मचारी लगातार धरे जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसी ही एक कार्रवाई हरियाणा के करनाल जिले में हुई है। जहां इंद्री कस्बे में विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव की पहचान अमित कुमार के तौर पर बताई गई है। विजिलेंस ने अमित कुमार को पकड़ने के लिए प्लानिंग के साथ काम किया। विजिलेंस अब आगामी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत सचिव अमित कुमार को नगरपालिका कार्यालय में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता से किसी बिल को पास करवाने के बदले रिश्वत मांगी थी। वहीं शख्स ने जब इसके बारे में विजिलेंस को जानकारी दी तो फिर अमित कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसके बाद जैसे ही उक्त शख्स और पंचायत सचिव के बीच रिश्वत को लेकर बातचीत हुई और पैसों के लेनदेन का मामला सेट हुआ। वैसे ही रिश्वत लेते विजिलेंस ने पंचायत सचिव को धर दबोचा।Haryana news


जरूरी खबरें