Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की हुई मौत

Editor

Sat, Sep 27, 2025

Haryana news : हरियाणा से गुरुग्राम बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर एक बेकाबू ब्लैक थार डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, इस यूपी नंबर की थार में तीन युवतियां और तीन युवक सवार थे, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे।

ओवरस्पीड के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, थार गाड़ी का नंबर Up 81cs 2319 है। यह अलीगढ़ जिले में विष्णु कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। सभी मृतक युवक-युवती नोएडा क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी पूरी पहचान की जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के टूटे हुए हिस्से 50 से 100 मीटर दूर तक गिरे।Haryana news

जरूरी खबरें